साइन इन
पृष्ठभूमि लेख नियम गतिविधियाँ मान्यता उपलब्धियाँ
संगठन घोषणाएँ शैक्षणिक प्रपत्र निविदा
प्रकाशनार्थ विज्ञप्ति प्रतिपुष्टी सम्पर्क सूत्र कैसे पँहुचे महत्वपूर्ण कड़ीयाँ

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर

क्रमांक/........../ परीक्षा समन्वय/2009 दिनांक : ……………………
प्रति,
 

प्राचार्य
समस्त मान्यता प्राप्त संस्थायें,
वर्ष 2010 की मण्डल परीक्षायें (छ.ग.)

 

विषय :- हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा/हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2010 की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले नियमित परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा आवेदन पत्र नामिनल रोल एवं न्यूमेरिकल्स रिटर्न के कोरे प्रपत्र भेजना ।

आपकी संस्था में मण्डल की वर्ष 2010 की उत्त परीक्षा में नियमित परीक्षार्थियों के लिए आपकी ओर संलग्न सूची के अनुसार आवेदन पत्र एवं अन्य प्रपत्र भेजे जा रहे हैं, इन्हें निर्धारित तिथि तक भेजा जाना अनिवार्य है ।

(एक) अति महत्वपूर्ण निर्देश

नियमित छात्रों के हाईस्कूल परीक्षा के आवेदन पत्रों के साथ कक्षा 8वीं एवं 9वीं तथा हायर सेकेण्डरी परीक्षा के आवेदन पत्रों के साथ कक्षा 10वीं एवं 11वीं की अंक सूची की आपके द्वारा प्रमाणित फोटो प्रतियां लगाना अनिवार्य है । गेप वाले छात्रों से निर्देशानुसार गेप प्रमाण- पत्रों तथा ग्राह्मता सम्बन्धी प्रकरणों में मंडल द्वारा ग्राह्मता प्रदान करने के पत्र की प्रतिलिपि भी संलग्न की जाना आवश्यक है ।
ब. परीक्षा फार्म को भरने के विस्तृत निर्देश पृथक से जारी किये गये हैं, जिन्हें सावधानीपूर्वक पढ़ने के पश्यात् ही आवेदन पत्र भरवाये जायें । परीक्षा फार्म पर जो जानकारी छात्र की लिखावट में लिखी जानी है, वह केवल उसी के द्वारा जाए, किसी अन्य के द्वारा नहीं ।
स. आवेदन पत्र में यथा स्थान स्पेलिंग, उपनाम, विषयों आदि का मिलान अभिलेख से किया जाकर, त्रुटि होने पर आपके द्वारा सुधार किया जाना है, कृपया इस बात का विशेष ध्यान दें कि यह सुधार केवल औपचारिक स्परुप के हों ।
द. यदि किसी छात्र/पिता/माता का नाम तथा फोटो काटकर किसी अन्य छात्र का नाम व फोटो लगाया जाता है, तो वह मान्य नहीं होगा । ऐसे आवेदन पत्र निरस्त कर दिये जायेंगे ।
ई. मण्डल को अध्ययनरत छात्रों की प्रवेश सह परीक्षा फार्म भेजने के बाद यदि कोई छात्र शाला छोड़ देता है अथवा उसके प्रवेश निरस्त कर दिया जाता है, तो ऐसे छात्र के आवेदन पर छात्र द्वारा शाला छोड़ दी अथवा छात्र का प्रवेश निरस्त अंकित कर आवेदन पत्र मण्डल को भेजना है ।
क. यदि प्रवेश सूची भेजने के उपरान्त विशेष/विषम परिस्थिति में मण्डल की अनुमति से किसी छात्र को संस्था में प्रवेश दिया गया हो, तो ऐसे छात्र के आवेदन पत्र के साथ अनुमति पत्र की छाया प्रति लगायें ।
ख. नामीनल रोल एवं प्रवेश सह परीक्षा फार्म में सं. क्र. डालना अनिवार्य है । आवेदन पत्र, प्रवेश सूची के क्रम में ही प्रस्तुत किये जायें । अपूर्ण या गलत क्रम में प्रस्तुत आवेदन पत्र स्वीकार/प्राप्त नहीं किये जावेंगे ।
ग. डाटाशीट ICR/आवेदन पत्रों पर नमांकन क्रमांक अंकित करना अनिवार्य है । नामांकन अंकित न होने की दशा में छात्र का परीक्षा फल रोका/निरस्त किया जा सकता है ।
घ. अनुसूचित जाति/जनजाति के प्रामण-पत्र निर्देशानुसार आवेदन पत्र के साथ ही भेजे जावें । प्रमाण-पत्रों के अभाव में छात्रों से पूर्ण शुल्क प्राप्त कर भेजी जावें ।
ड़. प्राचार्य द्वारा आवेदन पत्र प्रेषित करते समय इस आशय का घोषणा भी भरकर दिया जाना है कि उनके द्वारा मण्डल के दिशा-निर्देश के परिपालन में केवल पात्र परीक्षार्थियों के आवेदन-पत्र ही प्रेषित किये गये है । उत्तानुसार पूर्तियां कर आवेदन पत्र मण्डल में भेजने का पूर्ण अत्तरदायित्व संबंधित संस्था के प्राचार्य का है । आवेदन पत्र निर्देशानुसार प्राप्त न होने पर यदि आवेदन पत्र निरस्त किये जाते हैं, तो उसके लिए संबंधित प्राचार्य जिम्मेदार होंगे ।

(दो ) परीक्षा आवेदन- पत्र

मण्डल द्वारा वर्ष 2010 की हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी के नियमित परीक्षार्थियों के आवेदन पत्रों के प्रारुप तथा भरवाने की प्रक्रिया में परिवर्तन किया गया है :-

हाई स्कूल परीक्षा
  1. ICR डाटाशीट प्रवेश सह परीक्षा फार्म लाल एवं नीली शीट भरने हेतु पृथक से जारी निर्देश का पूर्णरुपेण पालन किया जाना है ।
  2. हाईस्कूल के छात्रों से प्रवेश सह परीक्षा फार्म के साथ 8वीं 9वीं की उत्तीर्ण की अंकसूची की फोटो प्रति आपके द्वारा प्रमाणित कर लगवाई जाना है । अंकसूचियों की फोटों प्रतियां आपके द्वारा प्रमाणित न होने की दशा में आवेदन पत्र मान्य नहीं किये जावेंगे ।
  3. हाई स्कूल के आवेदन पत्रों को प्रवेश सूची के क्रमानुसार जमाकर नामीनल रोल में छात्रों के नाम उसी क्रम में अंकित किये जाना है ।
हायर सकेण्डरी परीक्षा
  1. हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2010 हेतु नवीन प्रक्रिया के आधार पर प्रवेश सह परीक्षा फार्म तैयार किया गया है । आवेदन पत्र भरने के पृथक से जारी निर्देश का अध्ययन करने के उपरान्त ही दिये गये निर्देश के अनुसार आवेदन पत्रों मे चाहे अनुसार प्रविष्टि की जानी है ।
  2. आवेदन पत्र एवं ICR डाटाशीट पर छात्र का नवीनतमरंगीन पासपोर्ट साईज फोटो चस्पा किया जाना है । श्वेत/श्याम फोटो मान्य नहीं है । आवेदन पत्र पर चस्पा फोटो को आपके द्वारा प्रमाणित किया जाना है, परन्तु डाटाशीट पर चस्पे फोटो पर स्टेपल/पिन का प्रयोग नहीं किया जाना है । ICR डाटाशीट के उपर किसी भी प्रकार के हस्ताक्षर अथवा मदमुद्रा नहीं लगाई जानी है ।
  3. हायर सेकेण्डरी परीक्षा के छात्रों से आवेदन पत्र के साथ 10वीं एवं 11वीं उत्तीर्ण की अंकसूची की, आपके द्वारा प्रमाणित फोटो प्रति लगवाई जाना है । अंकसूची की फोटो प्रति आपके द्वारा प्रमाणित न होने की दशा में आवेदन पत्र मान्य नहीं किये जायेंगे ।
  4. फोटो के नीचे निर्धारित कॉलम में छात्र के हस्ताक्षर भी करवाये जाना है ।
  5. ICR डाटाशीट पृथक लिफाफे में रखी जावें, उसे उसी क्रम से रखा जावे, जिस क्रम से आवेदन पत्र रखे गये हो ।
अन्य निर्देश
  1. परीक्षार्थियों द्वारा की जाने वाली सभी प्रविष्टियॉं उसकी स्वयं की हस्तलिपि में साफ-साफ एवं सुवाच्य भरी जावे ।
  2. प्रविष्टियों के प्रमाणीकरण हेतु निर्धारित स्थान पर छात्र के हस्ताक्षर तथा प्राचार्य के हस्ताक्षर उपरान्त पद मुद्रा अंकित की जावें । हस्ताक्षर की मुद्रा का उपयोग कदापि न करें । प्रमाणीकरण के अभाव में पत्र मान्य सम्भव नहीं होगा ।
  3. आवेदन पत्रों के साथ संलग्र अंकसूची जाली पायी जाने पर आवेदन पत्र निरस्त कर दिये जावेंगे और यदि परीक्षा में सम्मिलित हो जाते है तो उनकी परीक्षा निरस्त कर दी जावेगी, जिसका पूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित संस्था के प्राचार्य का होगा ।
  4. नियमित छात्र-छात्राओं के परीक्षा ICR में दी गई जानकारी तथा परीक्षा आवेदन पत्र के साथ संलग्न किये गये पात्रता संबंधी डाक्यूमेन्ट्स (अंक सूचियों आदि की प्रमाणित प्रतिलिपियां) के आधार पर जॉंच की जावेगी । आवेदन पत्रों में पायी गई त्रुटियों की सूचना आपको दी जावेगी, तत्पश्चात् आपके द्वारा संबंधित छात्र/ छात्रा को उसके आवेदन पत्र में पायी गई त्रुटि की लिखित सूचना दी जावे तथा पत्र की प्रति संबंधित सम्भागीय कार्यालय को अनिवार्य रुप से भेजी जाना है । यदि किसी छात्र द्वारा यह शिकायत की जाती है कि उसके आवेदन पत्र में पाई गई त्रुटि की जानकारी प्राप्त नहीं हुई, तो उसका पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित प्राचार्य का होगा ।
  5. ICR डाटा शीट हाई स्कूल की नीली से तथा हायर सेके. की लाल स्याही से भरने, लिफाफे में रखने एवं सौंपने हेतु विशेष निर्देश :
    1. ICR डाटाशीट शाला के शिक्षकों द्वारा ही भरवाई जाना है ।
    2. निर्देशानुसार डाटाशीट के संबंधित कॉलम में बाल पेन से गहरा लिखा जाना है ।
    3. डाटाशीट को आवेदन पत्रों से पृथक लिफाफे में रखकर सौंपे जाना है । डाटा शीट को परीक्षा आवेदन पत्रों के साथ कदापि नहीं रखा जाना है । डाटाशीट के लिफाफे में केवल डाटाशीट एवं विषयवार संख्या पत्रक की एक प्रति रखी जानी है । अन्य कोई भी सामग्री डाटाशीट के लिफाफे में नहीं रखी जानी है ।
    4. डाटाशीट ICR परीक्षावार पृथक-पृथक लिफाफों में रखी जावें । श्रेणी सुधार के छात्रों की डाटा शीट ICR अन्त में रखी जावें ।
    5. ICR डाटाशीट के लिफाफे के उपर संस्था का कोड नम्बर एवं संस्था का नाम लिखा जाना है ।
    6. ICR डाटाशीट के परीक्षावार लिफाफे में रखी जाना है । एक लिफाफे में एक ही परीक्षा की डाटाशीट रखी जानी है ।
    7. लिफाफे पर बांयी ओर के कोने पर संबंधित परीक्षा के कुल छात्रों की संख्या अंकित की जाना है ।
    8. डाटाशीट के लिफाफे पर डाटाशीट पर अंकित नामीनल रोल का स. क्र. तक अंकित की जाना है ।
    9. लिफाफे पर सामान्य श्रेणी अंक/ श्रेणी सुधार वाले छात्रों का संख्या पृथक-पृथक अंकित की जाना है ।
    10. अंक/श्रेणी सुधार वाले छात्रों की डाटाशीट सामान्य श्रेणी के छात्रों की डाटाशीट के मध्य में न रहे । अंक/श्रेणी वाली डाटाशीट का बंच पृथक से तैयार कर, समस्त डाटाशीट के अंत में एक ही लिफाफे में रखना ।
    11. यह ध्यान रखें कि डाटाशीट मुड़े नहीं, क्योंकि डाटाशीट की कम्प्यूटर से स्केनिंग होना है ।
    12. डाटाशीट के लिफाफे की साइज डाटाशीट से कदापि कम न हो ।
    13. डाटाशीट को बन्द लिफाफे में सौंपी जाना है ।
    14. विषयवार संख्या पत्रक की जो तीन प्रतियॉं तैयार की जानी है, उनमें से एक प्रति डाटाशीट के अंदर प्रथम लिफाफे में रखा जाना है ।

(तीन ) नामीनल रोल

संस्था के नियमित परीक्षार्थियों के नाम, जन्म दिनांक, विषय एवं माध्यम की जानकारी देने वाली यह संकलित सूची है

  1. नामिनल रोल में सभी प्रविष्टियों की पूर्ति हिन्दी अथवा अंग्रेजी में करे ।
  2. नामिनल रोल डाट पेन से बनायें अथवा टाईप करें, ताकि सुवाच्य रहें ।
  3. मण्डल कार्यालय को नामिनल रोल की एक प्रति भेजे । शालेय रिकार्ड के लिए सादे कागज पर प्रति तैयार करावें ।
  4. नामिनल रोल पर छपे हुए निम्न आदेशों का अनिवार्य रुप से पालन करें ।
  5. (अ) कोई भी लाईन रित्त नहीं छोड़े ।
    (ब) नामिनल रोल के प्रत्येक पृष्ट पर 15 परीक्षार्थियों के नाम अंकित करें । नामिनल रोल, दोनों तरफ उपयोग में लावें । एक संकाय के परीक्षार्थियों के नाम पूर्ण होने पर शेष पृष्ट को छोड़कर दूसरे संकाय के परीक्षार्थियों के नाम नवीन पृष्ठ से शुरु करें । श्रेणी सुधार के छात्रों के नाम सबसे अन्त में लिखे ।
  6. परीक्षा आवेदन पत्र में अंकित प्रविष्टियों के अनुसार ही नामिनल रोल में प्रविष्टियॉं रहें । (अ)परीक्षार्थी का नाम (ब) पिता का नाम/माता का नाम (स) जन्म दिनांक (द) माध्यम (इ) विषयों की जाँच शालेय अभिलेख के अनुसार होना आवश्यक है । अतः इन प्रविष्टियों को विशेष सावधानी पूर्वक करें ।

(चार) न्युमेरिकल रिटर्न्स (विषयवार संख्या पत्रक )

विषय संख्या पत्रक (न्युमेरिकल रिटर्न्स) मंडल द्वारा भेजे गए प्रपत्रों पर ही बनायें । न्यूमेरिकल रिटर्न्स की तीनों प्रतियां विधिवत पूर्ति करके एक प्रति आवेदन पत्रों के साथ संभागीय कार्यालय को भिजवायें । दूसरी प्रति डाटाशीट के लिफाफे के अन्दर रखें । तीसरे प्रति सीधे मुख्यालय को पंजीकृत डा से उपसचिव (गोपनीय), छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल को भिजवायें । गत वर्ष यह देखने में आया है कि मुख्यालय की प्रति संस्थाओं द्वारा नहीं भेजी गई थी । इसका विशेष ध्यान रखा जाये तथा अनिवार्य रूप से एक प्रति मुख्यालय में उपसचिव गोपनीय के नाम से भेजी जावे ।

  1. विषय एवं माध्यमवार छात्रों की गणना कर उनकी संख्या संबंधित विषय के कालन्म में सावधानी पूर्वक करें ।
  2. केवल वे ही विषय एवं माध्यम रहें, जिसमें संस्था को मान्यता प्राप्त है । इसके विपरीत विषय या माध्यम मान्य नहीं होगा । हिंदी/अंग्रेजी/उर्दू माध्यम के छात्रों की जानकारी पृथक-पृथक निर्धारित माध्यम के काॅलम में भरें ।
  3. विषयवार संख्या पत्रक का मिलान नामिनल रोल तथा परीक्षा आवेदन पत्र में अंकित विषयों से अनिवार्य रूप से कर ले ताकि कोई भी विषय छूट न जाएं और न ही संबंधित छात्रों की संख्या में कोई त्रुटि रहे ।
  4. कृपया ध्यान रखें कि न्यूमेरिकल रिटर्न्स के अनुसार ही आपकी शाला के छात्रों के लिए प्रश्न-पत्र भेजे जावेंगे । इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि (विषय, छात्र संख्या या माध्यम से संबंधित) होने से उत्पन्न समस्या की जिम्मेदारी शाला की होगी । अतः इनमें आंकड़े अत्यंत सावधानी पूर्वक भरें ।

(पॉच ) शुल्क

  1. नियमित छात्रों की शुल्क नियमानुसार रहेगी –
    1. परीक्षा शुल्क रुपये 170/-
    2. अंक सूची शुल्क रुपये 60/-
    3. प्रायोगिक शुल्क रुपये 40/-प्रति प्रायोगिक विषय
    4. नामांकन शुल्क रुयपे 50/-
    5. पर्यावरण प्रायोगिक सहित शुल्क रुपये 50/-

    विज्ञान समूह में पूर्ण विषयों के साथ गणित अथवा जीव विज्ञान तथा कला एवं वाणिज्य समूह में पात्रतानुसार व्यावसायिक गणित विषय अतिरित्त विषय के रुप के रुप में लेने की पात्रता है । ऐसे छात्रों से अतिरित्त विषय का शुल्क रुपये 70/- अतिरित्त लिया जाता है ।
    आवेदन पत्र का मूल्य रुपये 30/- है, आवेदन पत्र का मूल्य पूर्व में प्राप्त हुआ है, उन्हों छात्रों के लिए कोरे आवेदन पत्र प्रदाय किये गये है । आवेदन पत्र शुल्क से किसी को छूट नहीं है । नियमित छात्रों से अग्रेषण शुल्क नहीं लिया जाना है ।

  2. शुल्क विवरण पत्रक - शुल्क विवरण पत्रक में शुल्क का पूरा हिसाब बनाये ।
  3. शुल्क का बी. डी.- नियमित छात्रों की शुल्क का एकजाई बैंक ड्रफ्ट बनवाया जाकर शुल्क विवरण पत्रक के साथ भेजा जावें । सभी छात्रों की शुल्क पूर्ण रुप से प्राप्त होना अनिवार्य है । अन्यथा शुल्क के अभाव में प्रवेश पत्र भेजा जाना सम्भव नहीं होगा । बैंक ड्रफ्ट के पीछे छात्र संख्या अंकित कर संस्था की रबर मुद्रा लगाई जाना आवश्यक है ।
  4. नियमित छात्रों के आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 15.09.2009 है । नियमित छात्रों की शुल्क का बैंक ड्राफ्ट एवं आवेदन पत्र, डाटाशीट मंडल के संभागीय कार्यालय/मंडल मुख्यालय में दिनांक 15.09.2009 को अनिवार्य रुप से जमा करवाये जावें । इसके पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र अमान्य किये जावेंगे । अत: तिथियों का विशेष ध्यान रखा जावें । 15.09.2009 के पूर्व भी आवेदन पत्र पूर्ति उपरान्त संबंधित संभागीय कार्यालय/मंडल मुख्यालय में जमा करवाये जा सकते है । इस हेतू किसी प्रकार का यात्रा व्यय नहीं दिया जावेगा ।
  5. शुल्क रियायतें निम्नानुसार है :-
    1 नेत्रहीन, मूक बधिर, स्पास्टिक सेरेविल पॉलिसी (मानसिक रुप से विकलांग ) से पीड़ित परीक्षार्थी

    सम्पूर्ण शुल्क से छूट

    2 मंडल द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के अवकाश प्राप्त शिक्षकों एवं
    राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत छत्तीसगढ़ के शिक्षकों के पुत्र/पुत्रियां परीक्षार्थी
    केवल 60/-रुपये (अंकसूची शुल्क) देय होगा, यदि परीक्षा में बैठने का प्रथम अवसर हो तो ।
    3 मंडल के अधिकारी/कर्मचारी के पुत्र/पुत्रियां परीक्षार्थी तदैव
    4 मंलड द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में कार्यरत शिक्षक/शिक्षिकाओं की पुत्रियां परीक्षार्थिनी अर्द्ध परीक्षा शुल्क से छूट, यदि परीक्षा में बैठने का प्रथम अवसर हो तो।
    5 महिला परीक्षार्थिनी जिनके अभिभावकों की सभी स्त्रोतों से वार्षिक आय 1500/-रुपये से अधिक नहीं है । तदैव
    6 छत्तीसगढ़ के निवासी अनुसूचित जाती, जनजाति परीक्षार्थी जिनके अभिभावक की समस्त स्त्रोतों से से वार्षिक आय रुपये 12000/- से अधिक नहीं है । 1. केवल प्रथम अवसर के लिए परीक्षा शुल्क एवं अंक सूची शुल्क से छूट शुल्क रुपये 40/- प्रति प्रायोगिक विषय देय होगी आवेदन पत्र के मूल्य में छूट नहीं है ।
    2. संबंधित जिले में शासन द्वारा अनुसूचित जाति / जन जाति की निर्धारित की गई जातियों के परीक्षार्थियों के लिए यह छूट रहेगी । जातियों की सूची निर्धारित प्रपत्र के प्रारुप के पीछे मुद्रित है ।
    3. निर्धारित भेजे गए प्रपत्र के अनूसार पूर्ण प्रविष्टियों सह तथा शासन द्वारा अधिकृत अधिकारियों द्वारा प्रमाणित किया जाना आवश्यक है, मूल जाति तथा आय प्रमाण पत्र की प्राचार्य से प्रमाणित फोटो प्रति प्रपत्र के साथ संलग्न करें । अपूर्ण अथवा अनाधिकृत अधिकारियों द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र मान्य नपहीं किये जायेंगे । प्राचार्य अपने स्तर पर इनकी पड़ताल कर लें । अपूर्ण अथवा मान्य प्रमाण पत्र वाले छात्रों से शुल्क प्राप्त कर भेजें ।

    शुल्क रियायल के पात्र परीक्षार्थी के प्रमाण पत्र निर्धारित प्रपत्र में मूल रुप में संलग्न करना अनिवार्य है । आय का प्रमाण पत्र पिता/ अभिभावक जिस कार्यालभय में र्यरत है, उनके मुख्य अधिकारी का होना आवश्यक है । अन्य प्रकरण में रेवेन्यू अधिकारी का प्रमाणीकरण रहे । प्रमाण पत्रों पर तिथि एवं पद मुद्रा अंकित होना भी आवश्यक है। प्रमाण पत्रों मे यह प्रमाणित होना भी आवश्यक है कि वर्ष 2010 की परीक्षा में बैठने का परीक्षार्थी/परीक्षार्थियों का प्रथम अवसर है और आय का स्त्रोत नहीं है । अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी को शुल्क रियायतों की पात्रता नहीं है .

  6. शुल्क विवरण पत्रक में परीक्षार्थियों के नामों का क्रम वही रहे जो नामिनल रोल में है ।
  7. शुल्क विवरण पत्रक में नामिनल रोल में अंकित समस्त छात्रों के नामों के अनुसार ही नाम अंकित होना है, चाहे शुल्क छूट दी गई हो या नहीं । शुल्क विवरण पत्रक में रिमाक्र्स के कॉलम में शुल्क रियायत का उल्लेख रहें ।
  8. शुल्क विवरण पत्रक के प्रत्येक पृष्ठ पर शुल्क योग रहे । वह केरी ओव्हर करके महायोग में दर्शायें ।
  9. प्राप्त सम्पूर्ण परीक्षा शुल्क का किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक का एक ही क्रास्ट बैंक ड्राफ्ट बनवाया जाए । सचिव, छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल.....................(रायपुर / बिलासपुर)................................. (....................) को ही देय बनवायें ।
  10. आवेदन पत्र पर छात्र से प्राप्त शुल्क तथा आपके द्वारा भेजी गई पूर्ण शुल्क, बैंक ड्राफ्ट, दिनांक आदि की प्रविष्टि अनिवार्य रुप से की जाए ।
  11. प्रत्येक बैंक ड्राफ्ट के पीछे प्राचार्य द्वारा अपनी शाला के नाम की रबर मुद्रा अनिवार्य रुप से लगवाई जावें ।

(छ) अनुसूचित जाति/ जनजाति के शुल्क का विवरण पत्रक

यह विवरण पत्रक मंडल द्वारा भेजे गए प्रपत्र पर दो-दो प्रतियों में परीक्षावार अलग-अलग बनाएं । दोनों प्रतियां मंडल के संबंधित कार्यालय में भेजें और एक प्रति सादे कागज पर बनाकर अपनी शाला के अभिलेख में रखे । इस विवरण पत्रक को तैयार करते समय निम्न अनुदेशों का अनिवार्य रुप से पालन करें : -

  1. इस विवरण पत्रक में केवल उन्हीं परीक्षार्थियों के नाम अंकित किए जाएं जिन्हें अनुसूचित जाति/जनजाति (प्रसारित सूची में दर्शाई गई जातियों में से ) के होने के कारण शासन के निर्देशानुसार परीक्षा एवं अंक सूची शुल्क से छूट की पात्रता आती है।
  2. संबंधित जिले में शासन द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति की निर्धारित की गई जातियों के परीक्षार्थयों को छूट रहेगी ।
  3. मंडल की पूर्व परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण के लिए यह छूट नहीं है । उनसे सम्पूर्ण शुल्क प्राप्त किया जावें और उनके नाम इस स्टेटमेंट में प्रविष्टि नहीं किये जावे ।
  4. प्रायोगिक विषय का शुल्क रुपये 40/-प्रति विषय लेना है । उसमें किसी भी छात्र को छूट नहीं है ।
  5. अनुसूचित जाति/ जनजाति परीक्षार्थियों के लिए पृथक-पृथक प्रपत्र तैयार करावें । इन्हें परस्पर सम्मिलित नहीं किया जावें । प्रपत्र पर सरल क्रमांक (सीरियल नंबर) पृथक किया जावे
  6. अनुसूचित जाति/जनजाति परीक्षार्थियों के निर्धारित प्रपत्र में प्राप्त हुए जाति प्रमाण पत्र, विवरण पत्रक के साथ सरल क्रमांक में दजर्ल परीक्षार्थयों के नाम के अनुसार संलग्न करें और उन्हें भी (प्रमाण पत्र) वही सरल क्रमांक दें ।
  7. अनुसूचित जाति/जनजाति के शुल्क छूट के जाति/ आय प्रमाण पत्र संबंधित परीक्षार्थी के परीखा आवेदन पत्र के साथ कदापि संलग्न न करें ।
  8. जाति प्रमाण पत्रों के प्रपत्र छात्रो से प्राप्त करते समय उसका विशेष ध्यान रखें कि प्रपत्र में जाति का, धर्म काएवं परीक्षार्थियों व उनके परिवार की समस्त स्त्रोतों से वार्षिक आय रुपये 12000/- से अधिक नहीं है । का उल्लेख स्पष्ट हो, अनुसूचित जाति अथवा जनजाति का उल्लेख हो तथा प्रपत्र पर अधिकृत किये गये अधिकारी का प्रमाणीकरण हो । सूची से यह देख लिया जाये कि उत्त जाति उस जिले की मान्य जातियों में से है । मूल जाति तथा आय प्रमाण पत्र निर्धारित प्रपत्र के साथ संलग्न नहीं किया जाना है, अपितु जाति तथा प्रमाण पत्र की आपके द्वारा प्रमाणित फोटो प्रति संलग्न की जाना है ।
  9. प्रपत्र का प्रारुप संलग्न भेजा जा रहा है । उसी के अनुसार प्रपत्र प्राप्त होना आवश्यक है । प्रारुप के अनुसार प्रपत्र न होने पर छात्रों से पूर्ण शुल्क प्राप्त कर भेजें ।
  10. यदि इस विवरण पत्रक की प्रतिया की और आवश्यक हो, तो कृपया समान साइज के कागज पर आवश्यक कालम बनाकर विवरण पत्रक तैयार कर लें ।
  11. इस विवरण पत्रक के प्रत्येक पृष्ठ पर योग कैरी ओव्हर करके महायोग दर्शाए ।
  12. इस विवरण पत्रक को डाटा पेन से बनाये अथवा टाइप करें ताकि वांछित प्रविष्टियां स्पष्ट व सुवाच्य रहें ।

(सात ) कोडिफिकेशन

परीक्षा आवेदन पत्र में परीक्षा संभाग, जिले ग्रुप विषयों आदि के सम्मुख निर्धारित स्थान पर उनके कोड नंबर अंकित करें । यह कार्य प्राचार्य के कार्यलय में सम्पन्न करें । कोड नंबरों की शुद्धता व सही होने के संबंध में पूर्ण सावधानी बरती जाएं । कोड नंबर की सूची पृथक से अन्य प्रपत्रों के साथ भेजी गई है । डाटाशीट में निर्देशानुसार संबंधित खाने में नीले या काले वाल पेन से लिखे ।

(आठ ) नामांकन (एनरोलमेंट)

मंडल रेग्युलेशन अनुसार प्रत्येक परीक्षार्थी का नामांकन होना अनिवार्य है । प्रत्येक परीक्षा आवेदन पत्र/डाटाशीट में परीक्षार्थी का नामांकन क्रमांक निर्धारित स्थान पर अवश्य अंकित करें । नामांकन क्रमांक के बिना आवेदन पत्र अस्वीकार कर दिया जावेगा जिसका अत्तरदायित्व संस्था का होगा । कक्षा 9वीं के नामांकन आई.सी.आर.फार्म, परीक्षा आवेदन पत्रों के साथ पृथक जमा करें । जिसके उपर स्पष्ट बड़े अक्षरों में नमांकन आई.सी.आर.फार्म लिखा जावें ।

(नौ) प्रश्न पत्रों के उत्तर लिखने की भाषा और प्रशन-पत्र का माध्यम

  1. प्रश्न पत्र के वल हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दु एवं मराठी माध्यमों में लिखने की अनुमति रहेगी ।

(दस) सामान्य

  1. प्रवेश सह परीक्षा फार्म और अन्य आवश्यक सहपत्र उसी ज्ञापन के संदर्भ में संस्था की ओर से पत्र के साथ प्राप्त होना चाहिए
  2. मान्यता नहीं है ऐसे विषयों में तथा अनियमित रुप से दर्ज किए गए छात्रों के प्रवेश के प्रकरण मान्य नहीं किए जावेंगे ।
  3. नियमित छात्रों की परीक्षा शुल्क विलम्ब से भेजने पर 1000/- रु. प्रति परीक्षा पेनाल्टी (एक माह तक मान्य होगी इसके उपरांत आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जावेंगे) देय होगी ।
  4. अ-वर्ष 2008 या 2009 के उत्तीर्ण छात्र अंक सुधार योजना के अंतर्गत पुन: हाईस्कूल/ हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में सम्मिलित हो सकते है । अंक सुधार में विषय परिवर्तन मान्य नहीं है । वर्ष 2008 में परीक्षा उत्तीर्ण छात्र यदि 2009 में सम्मिलित हो चुके है, तो उन्हें उन्हें 2010 में पुन: सम्मिलित होने की पात्रता नहीं होगी । अंक सुधार वाले छात्रों से पूर्व की अंक सूची की प्रमाणित प्रति परीक्षा आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य है । अंक सुधार हेतु परीक्षा में पुन: सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को प्राप्तांक में 10 प्रतिशत अंकों की वृद्धि नहीं होने पर उन्हें मण्डल द्वारा नवीन अंकसूची प्रदत्त नहीं की जावेगी । प्राप्तकों में न्यूनतम 10 प्रतिशत आंकें की वृद्धि होने पर नवीन अंक सूची प्रदान की जावेकी । उपर्युत परीक्षार्थियों को अंक सुधार हेतु पुन: परीक्षा में सम्मिलित होने का एक अवसर अनुगामी दो वर्षो में मंडल विनियम 212 के प्रावधान के अनुसार रहेगा ।
  5. प्रवेश सह परीक्षा फार्म में एक बार लिखा गया विषय/ माध्यम नहीं बदला जा सकेगा । केवल विशेष परिस्थितियों में शुल्क 125/- प्रति विषय के साथ प्रार्थना पत्र प्राचार्य की अनुशंसा सह संबंधित संभागीय कार्यालय में जमा होने पर विषय/ माध्यम परिवर्तन दिनांक 30-12-2009 तक किया जा सकेगा ।
  6. नेत्रहीन, मूक बधिर तथा स्पास्टिक सेरेबिल पालसी से पीड़ित छात्रों को हारयर सेकेण्डरी परीक्षा में विशिष्ट भाषा में छूट रहेगी । इन छात्रों को केवल एक बार हिन्दी सामान्य अथवा अंग्रेजी सामान्य भाषायें अर्थात् सामान्य हिंदी एवं सामान्य अंग्रेजी लेने की सुविधा रहेगी ।
  7. कोई भी परीक्षार्थी एक ही वर्ष में मण्डल द्वारा संचालित दो विभिन्न परीक्षाओं में सम्मिलित नहीं हो सकता है ।
  8. निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क प्राप्त होने पर प्राप्त अधिक शुल्क न तो अन्य मदों में समायोजित की जावेगी और न ही वापिस की जावेगी ।
  9. परीक्षा उपरांत नियमित छात्रों की अंकसूचियां संबंधित संसीओं के प्राचार्यों की ओर वितरण हेतु भेजी जावेगी ।
  10. इस ज्ञाप एवं इसके संलग्न प्राप्त हुए प्रपत्रों की सूचना कृपया संलग्न पत्र पर तुरंत भेजने का कष्ट करें । सहपत्र संलग्न सूची के अनुसार ।
  11.  

    सचिव
    छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल
    रायपुर

Engineered by: नॉयबल लैब, रायपुर
E-mail : noybllab@hotmail.com